नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली हवाई अड्डे का आधुनिक टर्मिनल-2 अगले महीने की 26 अक्टूबत से शुरू हो जाएगा। इससे कुल वार्षिक यात्री क्षमता 10 करोड़ हो जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) में तीन टर्मिनल - टी1, टी2 और टी3 हैं। यह देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। टी2 का निर्माण 40 साल पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने किया था। इस साल अप्रैल में उन्नयन के लिए इसे बंद कर दिया गया था। हवाई अड्डा संचालक डायल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आईजीआई हवाई अड्डे का उन्नत टर्मिनल-2 26 अक्टूबर से चालू हो जाएगा। डायल से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह उद्घाटन शीतकालीन समय-सारणी की शुरुआत के साथ होगा। यह टर्मिनल खुलने से एयर इंडिया और इंडिगो की लगभग 120 दैनिक घरेलू उड़ानें 25-26...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.