नई दिल्ली, मई 6 -- टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयर मंगलवार 6 मई को 6 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 752.95 रुपये पर बंद हुए हैं। मार्च 2025 तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद भी इंडियन होटल्स के शेयरों में तेज गिरावट आई है। घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल इंडियन होटल्स के शेयरों पर बुलिश है। मोतीलाल ओसवाल ने होटल कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 940 रुपये का टारगेट दिया है। 25% बढ़ा है इंडियन होटल्स का मुनाफाइंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड का मुनाफा मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 25 पर्सेंट बढ़कर 522.3 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 417.8 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में होटल कंपनी का रेवेन्यू 27.3 पर्सेंट बढ़कर 2425 करोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.