कानपुर, जून 13 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को खेती के गुर सिखाए। विवि के कृषि विज्ञान केंद्रों के 45 वैज्ञानिकों की टीमों ने 2570 गांवों के तीन लाख से अधिक किसानों को नव विकसित तकनीकों की बारीकियां समझाई। निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव ने कहा कि किसानों को फसलों की जलवायु अनुकूल किस्में, धान की सीधी बुवाई, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रयोग, फसल विविधीकरण, कृषि में यंत्रीकरण आदि बताया गया। किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर तकनीकी खेती अपनाने और टिकाऊ खेती करने पर प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.