सुपौल, जनवरी 12 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस की डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट (डीआईयू) ने रविवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीनयुक्त कफ सिरप की भारी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर डीआईयू सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर शाम त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड 9 में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित कफ सिरप की कुल 2558 बोतलें बरामद की गईं। प्रत्येक बोतल 100 एमएल की है, जिससे कुल मात्रा लगभग 255.8 लीटर बताई गई है। सभी कफ सिरप 19 कार्टूनों में पैक कर अवैध बिक्री के उद्देश्य से संग्रहित की गई थी। पुलिस ने मौके से सोगानंद सरदार के पुत्र मनोज सरदार को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच ...