अलीगढ़, अक्टूबर 23 -- अलीगढ़। साल 2026 में नगर निगम 90 वार्डों में बड़े व्यापक स्तर पर निर्माण कार्य कराएगा। नगर निगम ने दीपावली से पहले 253 कार्यों के टेंडर जारी किए हैं। इसमें सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, सीसी सड़क, गलियों का निर्माण शामिल है। कई वार्डों में नाला, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण किया जाएगा। करोड़ों रुपये की लागत से 90 वार्डों में प्राथमिकता के तौर पर काम कराया जाएगा। नगर निगम साल 2026 में करीब 60 से 70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को धरातल पर लाएगा। इससे शहर में लोगों को आने जाने में सुविधाएं मिलेंगी। शहर की खराब गलियों की मरम्मत होगी और जल निकासी को लेकर नालियों का निर्माण होगा। नगर निगम निर्माण विभाग ने निर्माण का खाका तैयार किया है। टेंडर जारी होने के बाद अब फाइनेंशियल बिड खुलेगी और इसके बाद कार्य का आवंटन किया जाएगा। बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.