मऊ, दिसम्बर 30 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली विभाग द्वारा शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना का पहला चरण 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। मंगलवार को विभाग द्वारा दोहरीघाट सर्किल अंतर्गत कई जगहों पर कैंप लगाया गया। इस कैंप में रिकॉर्ड 252 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। पंजीकरण शुल्क एवं बकाया बिल के रूप में विभाग को 40 लाख रूपये से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई। सूरजपुर उपकेंद्र अंतर्गत दरगाह एवं टेसूपार उपकेंद्र अंतर्गत बनियापार गाँव में लगे कैंप में देर शाम तक पंजीकरण के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। एसडीओ दोहरीघाट अम्बिका प्रसाद ने बताया कि 31 दिसंबर को इसका पहला चरण समाप्त हो रहा है। पहले चरण में बकायादारों को भारी लाभ मिल रहा है। ऐसे में आज इनके लिए अंतिम अवसर है। इस दौरान जेई अरुण कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश, दया प्रजापति, मदन, सूर्यभान यादव, वि...