हजारीबाग, फरवरी 3 -- बड़कागांव प्रतिनिधि। थाना स्थित बाजार से मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व मे बड़कागांव प्रखंड से 251 श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज के संगम स्नान के लिए महाकुंभ की यात्रा में रविवार को देर शाम रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने मां अंबे दुर्गा मंदिर में माथा टेकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु प्रयागराज के संगम स्नान करने के बाद राम जन्मभूमि अयोध्या, विंध्याचल,चित्रकूट,काशी विश्वनाथ, बनारस एवं बोधगया का यात्रा कर एक सप्ताह के बाद अपने घर लौटेंगे। उक्त सभी श्रद्धालुओं के गाड़ी को मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बिंदु दांगी,संरक्षक दामोदर प्रसाद मेहता, सचिव पिंटू गुप्ता, अरविंद कुमार,किशोर कुमार,सुदेश कुमार, नारायण महतो, गीता अंबष्ट सहित सैकड़ों श्रद्धालु रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...