बलिया, मई 22 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा गुरुवार को निकाली गयी। जूहा स्कूल सिकंदरपुर से शुरू हुई यात्रा नगरा चौराहा, बाजार मोड़, हॉस्पिटल रोड, जल्पा स्थान, बस स्टेशन चौराहा होते हुए वापस जूहा स्कूल पर पहुंची। युवाओं ने हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के साथ 251 मीटर तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। यात्रा में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व सांसद रविंदर कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला सिंह, भोला सिंह, प्रयाग चौहान, सुरेश सिंह, मंजय राय, प्रयाग चौहान, गुड्डू सिंह, संजीव वर्मा, केशव चौधरी, उर्मिला सिंह, गणेश सोनी, रवि राय, हरि भगवान चौबे, डॉ. उमेशचन्द, बबलू बहार, गुड्...