बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- फोटो: हेगनपुरा कलश: हेगनपुरा गांव से निकली कलश यात्रा में शामिल कन्याएं एवं ग्रामीण। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के हेगनपुरा गांव में बुधवार को 251 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश रख भव्य यात्रा निकाली। इसके साथ ही 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। हेगनपुरा गांव से मघड़ा स्थित मां शीतला मंदिर तक निकली इस यात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों की भागीदारी ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। ग्रामीण राजेश कुमार ने कहा कि यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। मां की कृपा से हमारे गांव में हमेशा खुशहाली रहती है। रोहित कुमार ने बताया कि हमारे बुजुर्ग कहते हैं कि जब इतनी सारी कुंवारी कन्याएं एक साथ मां का कलश लेकर चलती हैं तो मां शीतला की विशेष कृपा बरसती है। आज सच में लग रहा है कि मां का आशीर्वाद हम सभी पर है। मां शीतला मंदिर में...