मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में श्रीराम कथा समिति के तत्वावधान में श्रीराम कथा एवं अष्टोत्तरशत् रुद्राभिषेक का आयोजन 25 दिसंबर से 3 जनवरी तक होगा। अयोध्या के कथा व्यास भार्गव मुनीष महाराज श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। कथा के आयोजन से पूर्व बुधवार को गाजे बाजे के साथ शहर में कलश यात्रा निकाली गई। श्री हनुमान जी महाराज के आयोजकत्व में श्रीराम कथा का शुभारंभ शहर के माहेश्वरी धर्मशाला से 251 कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सबसे आगे बैंड भजन गाते हुए चल रहा था। वहीं महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में चल रही थीं। कलश यात्रा पंजाबी कॉलोनी, स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, अवध नगर होते हुए कथा स्थल पर वापस पहुंची। जहां कथा व्यास भार्गव मुनीष महाराज व आयोजन समिति के द्वारा भगवान श्रीराम, सीता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.