कटिहार, जून 13 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड के द्वाशय पंचायत अंतर्गत राधे कृष्ण मंदिर परिसर में गुरुवार को 72 घंटा अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरुआत से पहले 251 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर द्वाशय चॉक, यादव टोल, पोखर टोला, शर्मा टोला होते हुए चतरा घाट से जल भरकर मंडल टोला, ब्राह्मण टोल एवं पुस्तकालय होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर कलश पर स्थापित किया गया। अखंड हरीनाम संकीर्तन की शुरुआत विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल , भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभूषण ठाकुर ने फीताकाट कर किया । पंडित सुभाष चंद्र झा ,ललन पाठक, लालू चौधरी ,पंकज चौधरी एवं संजय पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कीर्तन प्रारंभ हुआ। द्वाशय चोक के चौमुहा पर महाकाल का प्रतिमा आकर्षण का...