अयोध्या, मार्च 10 -- बाबा बाजार। मां कामाख्या धाम महोत्सव मातृ शक्तियों की पूजा आराधना का प्रतीक बन गया है। महोत्सव में प्रतिदिन किसी न किसी आयोजन के माध्यम से अलग-अलग रुपों में नारी शक्ति की उपासना की जा रही है। महोत्सव में कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें 251 कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव ने कन्याओं का पांव पखारा और माथे पर चंदन, रोली और अक्षत लगाकर श्रद्धा निवेदित की तथा चुनरी भेंट की। कन्याओं को भोजन भी कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...