मेरठ, दिसम्बर 31 -- सरधना। मंगलवार को जुल्हेड़ा गांव में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने गरीबों व जरूरतमंदों लोगों को करीब 250 कंबल वितरित किए। इस मौके पर समाजसेवी संदीप त्यागी ने कहा कि इस बार ठंड का प्रकोप अधिक है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर मूलराज त्यागी, वीरेन्द्र अबोध, जहीर सहित कई मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...