आगरा, जनवरी 20 -- लायंस क्लब कासगंज गोल्ड के तत्वावधान में सोमवार को शहर के नदरई गेट स्थित श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कराया गया। इस दौरान 250 से अधिक छात्राओं के नेत्रों का परीक्षण किया गया। उन्हें नेत्रों के रोगों के बारे में विस्तार से बताया गया। नेत्ररोग से पीड़ित छात्राओं को जिला चिकित्सालय भेजा गया। नेत्र चिकित्सा शिविर में जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं की आंखों की जांच की। सभी छात्राओं को दवा के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया गया। नेत्र रोग से संबंधित प्रारंभिक समस्याओं की पहचान कर छात्राओं को उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। जिन छात्राओं की आंखों में गंभीर समस्या मिली, उन्हें जिला चिकित्सालय कासगंज के लिए रेफर कर दिया गया। शिविर में कुल 250 छात्...