पूर्णिया, जनवरी 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाहन की जांच में पुलिस की बढ़ी सख्ती से स्मैक तस्करों ने तस्करी के लिए ट्रेंड बदल लिया है। चम्पानगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए चार कारोबारियों ने इसका राजफाश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सरसी थाना के मसुरिया निवासी दीपक कुमार मेहता एवं बुढ़िया रहमतपुर निवासी मो नाजीर, चम्पानगर वार्ड नंबर 12 निवासी छोटू मंडल तथा अमौर के बड़ी ईदगाह निवासी तबरेज शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 250 ग्राम स्मैक बरामद किया है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि नाजीर का एनडीपीएस एक्ट में पहले का भी इतिहास रहा है। बाकी का इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये लोग पश्चिम बंगाल से स्मैक लाते हैं और इसके लिए ज्यादातर रेल एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेते हैं। ऐसा चेकिंग से बचने के लिए क...