प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। 250वें कोर दिवस पर ओडी फोर्ट श्रमिक संघ के सभी यूनियन नेताओं की उपस्थिति में अक्षयवट का पूजन और हवन किया गया। कमांडेंट कर्नल मणि सिंह, वीएसएम सहित अन्य सैन्य अधिकारी सपरिवार उपस्थित रहे। ओडी फोर्ट श्रमिक संघ के महामंत्री डीके सिंह ने बताया कि वर्षों से अक्षयवट पूजन की परंपरा चली आ रही है। यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा का द्योतक है, बल्कि कोर की गौरवशाली परंपराओं एवं दृढ़ संकल्पना को भी साकार करता है। पूजन कार्यक्रम के उपरांत सरस्वती मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.