गोपालगंज, जून 22 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में शनिवार को आपदा प्रबंधन की तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ग्रामीण कार्य विभाग के तीनों प्रमंडल, पथ निर्माण, ऊर्जा ,भवन,पीएचईडी,लघु सिंचाई, नहर व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी शामिल हुए। डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग गोपालगंज प्रमंडल 1 और दो को निर्देश दिया कि शेष बचे पुल-पुलियों और वेंट-बेड की सफाई हर हाल में 30 जून तक कर लें। कार्य प्रमंडल हथुआ 3 को निर्देश दिया कि शेष बचे पुल पुलियों के वेंट की सफाई 25 जून तक कर लें। मांझा अंचल के छवहीं में बन रहे एसडीआरएफ भवन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश भवन प्रमंडल को दिया गया। डीएम स्वयं बहुत जल्द ही इसका स्थल निरीक्षण भी करेंगे। लघु सिंचाई प्रमंडल गोपालगंज के कार्यपालक अभियंता को निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.