कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में 25-26 फरवरी को जिला कृषि कार्यालय परिसर में किसान मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय मेले में आधुनिक खेती तकनीक, उन्नत बीज, कृषि यंत्र, जैविक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी और सभी प्रखंडों के कृषि कर्मी शामिल होंगे। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मेला किसानों को नई तकनीक से जोड़ने और आय बढ़ाने का प्रभावी मंच बनेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...