फतेहपुर, मार्च 27 -- फतेहपुर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती के चयन के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप एक महिला ने लगाया। 25-25 हजार का लिफाफा जिम्मेदारो को पहुंचाकर शेष चयन के बाद भेजने की बात कहते हुए पीड़िता ने डीएम, सीडीओ से शिकायत की। हसवां के खेसहन गांव निवासी अक्षिता देवी पत्नी अरविंद ने बताया कि अप्रैल 2024 में आवेदन किया था। जिसके बाद फोन पर एक व्यक्ति ने पैसा देने के बाद चयन की बात कही। पीड़िता ने उसकी रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। महिला ने बताया कि मार्च में अफसरों से चयन के लिए पूछा तो बताया गया कि चयन तो हो गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रथम वरीयता में होने के बाद भी चयन नहीं किया गया। जबकि द्वितीय वरीयता वालों का हो गया। दस्तावेज को पुन: परीक्षण करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.