शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्राम नवादा इंदेपुर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण टीम ने लगभग 25 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। मौके पर अवैध रूप से बनाए गए ऑफिस, बाउंड्री व डिवीजन लाइन को जेसीबी से गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता, राजस्व टीम और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि बिना लेआउट पास कराए या मानचित्र स्वीकृत कराए की जाने वाली प्लाटिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले कॉलोनी का नक्शा और लेआउट प्राधिकरण से अवश्य ...