देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। 2021 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को बरियारपुर थाने की पुलिस व एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया गया। बिहार के पटना के थाना कदमकुआ के राजेंद्र नगर रोड निवासी बलराम कुमार पुत्र स्व.शेर बहादुर राय के विरुद्ध 2021 में खुखुंदू थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। एसपी की तरफ से उसके विरुद्ध 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। लेकिन उसका लोकेशन नहीं मिल रहा था। एसओजी व बरियारपुर थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे थाना लेक टाउन जनपद चौबीस परगना पश्चिम बंगाल से से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया, जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.