सीतामढ़ी, मई 5 -- सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र में हुई लूट मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शुभम मिश्रा को बिहार एसटीएफ की टीम ने दबोच लिया। शुभम को एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जनार से गिरफ्तार किया है। वह पुनौरा थाना में दर्ज लूट कांड वांछित था। रीगा थाना क्षेत्र के पंछोर गांव निवासी शुभम मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले 29 मार्च को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी अमित रंजन ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। शुभम की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने उसे पुनौरा पुलिस को सौंप दिया। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने दी है। उन्होंने बताया एसटीएफ के हत्थे चढ़े शुभम मिश्रा की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। वह पुनौरा थाना क्षेत्र में 22 मई को हुई लूटकांड में वांछित था। इसके अलावा उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.