मोतिहारी, मई 28 -- मोतिहारी, निसं। पुलिस दबिश के कारण लगातार अभियुक्त सरेंडर कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी 25 हजार रुपए के इनामी सत्येंद्र यादव ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद कोर्ट के आदेश पर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अपर थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया कि 19 जनवरी 2025 को बनकट गांव से 13 कग्रिा गांजा बरामद किया गया था। मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 32/25 दर्ज हुई थी। इसमें आरोपित सत्येंद्र यादव फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.