मऊ, दिसम्बर 17 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना मधुबन पुलिस टीम ने बुधवार को दबिश देकर सिपाह से पांती रोड जाने वाली नहर के पास से गैंगस्टर में फरार 25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मधुबन पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी अभियुक्त धर्मेंद्र निवासी रामपुर खजुराही थाना घोसी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आया हुआ है। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने अभियुक्त के पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।...