गोरखपुर, दिसम्बर 24 -- गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले छोटका सांखे निवासी रफी अंसारी के रूप में हुई। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के नाम पर जालसाजी की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...