रामपुर, फरवरी 23 -- शाहबाद। गोवध करने के मामले में वांछित चल रहा पच्चीस हजार का ईनामी महफूज मुरादाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में आराम फरमाता मिला। उसने तीन माह पहले ढकिया में गोवंश का कटान करने के बाद अवशेष खेत में फेंककर भावनाएं भड़काने का प्रयास किया था। पुलिस की धार पर आने के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। खास मुखबिरी के बाद पुलिस ने आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र से धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से पुलिस से मुठभेड़ में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद होने का दावा किया है। 22 नवम्बर की रात ढकिया गांव में गोवंश का कटान किया गया था। सुबह में खेत में अवशेष मिलने के बाद हिन्दू संगठनों में उबाल पैदा हो गया। मामला तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने आनन-फानन मुकदमा दर्ज कर सुरागकशी शुरू कर दी। 26 नवम्बर को तलाश के दौरान पुलिस की रामगंगा पुल ...