बागपत, जून 13 -- डोला नहर पटरी पर बुधवार रात पुलिस और इनामी शातिर चोर की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तार चोर पांव मे गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल का सीएचसी पर उपचार कराया। पुलिस के अनुसार बुधवार रात डोला चौकी पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में युवक के पांव में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को दबोच लिया। पकड़ा गया। पकड़ा गया युवक आमिर पुत्र दाउद गोशपुर का रहने वाला है। आमिर के पास से एक बाइक, एक तमंचा,एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया की आमिर एक शातिर किस्म का चोर है जिस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...