प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खागल निवासी गैंगस्टर के मामले में 25 हजार के इनामी अंचल पांडेय कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। कोतवाली पुलिस ने उसे पलावा कंस्ट्रक्शन डोंबिवली जनपद ठाणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में लूट, धोखाधड़ी चोरी समेत अन्य अपराध दर्ज है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित इनामी होने पर चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज अजय अंचल उसे मुंबई से पकड़ा। बाद में कोतवाली से जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...