भागलपुर, जनवरी 21 -- नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल और अपहरण एवं फायरिंग कांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये का इनामी कुख्यात रंजीत कुमार उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सोमवार को एसटीएफ के सहयोग से झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी सर्विस रोड से की गई। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मधेपुरा जिले के गम्हरीया थाना क्षेत्र के हरिद्वार टोला निवासी अशोक यादव का पुत्र है रंजीत कुमार उर्फ छोटू। पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष 27 अप्रैल को झंडापुर थाना को सूचना मिली थी कि जयरामपुर निवासी पंजाबी रविदास का हथियार के बल पर घर से अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में कुख्यात अपराधी रंजीत कुमार उर्फ छोटू एवं उसके चार-पांच अन्य साथियों द्वारा घटना को अंजाम ...