लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। हलसी थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अंकित कुमार को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का निवासी है और उसके पिता का नाम पैरु यादव बताया गया है। अंकित लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकित कुमार के विरुद्ध हलसी थाना में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में फरार रहने के कारण उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह हरियाणा के पानीपत में छिपकर रह रहा है। सूचना मिलते ही हलसी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में राजेश रंजन यादव एवं सौरभ सुमन सह...