प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- कुंडा, संवाददाता। गोंडा जनपद के थाना धानेपुर इलाके के छेदा का पुरवा बनगाई गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ खन्ना के खिलाफ कुंडा में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। राजेश कुमार उर्फ खन्ना के खिलाफ जनपद बलरामपुर, अमेठी, श्रास्वती, सिद्धार्थनगर, प्रतापगढ़ में लूट, चोरी, गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। अर्न्तजनपदीय शातिर गैंगस्टर के फरार होने पर पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसी मामले के आरोपित राजेश कुमार उर्फ खन्ना को दरोगा निर्मल सिंह पुलिस टीम के साथ उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...