बेगुसराय, सितम्बर 24 -- बरौनी। बरौनी विद्युत प्रमंडल कार्यालय द्वारा तीन दिवसीय विद्युत समस्याओं से जुड़े उपभोक्ताओं के समस्याओं के निपटारे के लिए तीन दिवसीय कैंप लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर को तेघड़ा, बरौनी, बछवाड़ा, वीरपुर व भगवानपुर प्रखंड में कैंप लगाया जाएगा। 26 सितंबर को सबडिवीजन बरौनी, भगवानपुर व बछवाड़ा में कैंप लगाया जाएगा। 27 सितंबर को बरौनी डिवीजन में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता रंजन कुमार देव ने बताया कि कैंप में संबंधित विद्युत अधिकारियों व कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...