भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय रेल भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के इच्छुक तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 25 जुलाई को अयोध्या से रामेश्वरम तक रामायण यात्रा ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होने वाली इस यात्रा के अंतर्गत तीर्थ यात्रियों को भगवान राम से जुड़ी जगहों अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, सीतामढ़ी, जनकपुर, शृंगवेरपुर, नासिक, हम्पी से लेकर रामेश्वरम तक घूमने और प्रभु श्रीराम के दर्शन का मौका मिलेगा। यह रामायण यात्रा 16 रातें/17 दिन की होगी। यात्रा करने के लिए भागलपुर के यात्रियों को पहले दिल्ली पहुंचना होगा। ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा। जहां तीर्थ यात्रियों को राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.