बगहा, फरवरी 13 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। फॉर्मर रजिस्ट्री में उदासीनता पर बगहा एक अंचल के 25 सीएससी संचालकों पर कारवाई होगी। बिना के मामले में सीओ बगहा ने सीएससी संचालकों से जवाब तलब करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है। अंचल के सीओ नर्मदा श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया गया कि निर्धारित कार्यस्थलों से संबंधित सीएससी न केवल अनुपस्थित थे, बल्कि एग्री स्टैक जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल सर्वेक्षण कार्य में उनकी रुचि शून्य थी। संचालकों के उदासीन रवैये के कारण कार्य की गति अत्यंत धीमी पाई गई। ऐसे में संचालक धनन्जय कुमार शर्मा, मो. साहिद, नितिश कुमार, रिजवान हुसैन, राजु कुमार, नितिश कुशवाहा, संदीप कुमार, मनोज चौधरी, सिद्धार्थ कुमार, अमित कुमार, साकेत कुमार वर्मा सहित 25 संचालकों सेे स्पष्टीकरण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.