अलीगढ़, फरवरी 4 -- बरला, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के विकास के दावों के बीच ग्राम बरौली, छर्रा की एक कड़वी सच्चाई सामने आई है। बरौली बंबा से हबीबपुर बंबा तक जाने वाला करीब 2.5 किलोमीटर लंबा बायपास मार्ग पिछले 25 वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण लगभग ढाई दशक पहले पूर्व विधायक स्व. डॉ. राम सिंह के कार्यकाल में हुआ था। उसके बाद से आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने इस सड़क की मरम्मत की सुध नहीं ली। 25 साल बीत जाने के बाद अब डावर का नामोनिशान मिट चुका है और सड़क केवल उखड़े हुए पत्थरों और गहरे गड्ढों का ढेर बनकर रह गई है। यह मार्ग केवल ग्रामीणों के लिए ही नहीं, बल्कि छर्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.