शामली, जून 23 -- नगर 25 वार्डो में कई दशक से जर्जर हो चुके विद्युत लाईन व पोल से अप्रिय हादसे की प्रबल आशंका बनी हुई है। आमजन की शिकायत के बाद विद्युत विभाग जर्जर पोल को लेकर संवेदनशील नहीं है। विद्युत विभाग की टीम द्वारा सैकड़ो जर्जर पोल का सर्वे कराए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। नगर के 25 वार्डो में अरसे पहले लगाए गए बिजली खंभें पोल काफी जर्जर हो चुके है। जर्जर पोल व तारों सें बार-बार घटनाएं हो रही थीं। इसमें कई लोगों की जान चली गई, तो कई गंभीर रूप से झुलस गए थे। जर्जर पोल व लाईन के चलते आए दिन शार्ट सर्किट होती रहती थी। जिससे स्थानीय लोगों के भवनों को भी नुकसान पंहुच चुका है। तेज तूफान व आंधी में जर्जर पोल के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। 25 वार्डो को तीन 3 फिडर से जोडा गया है। जिसमें 150 के लगभग पोल शत प्रतिशत जर्जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.