सिमडेगा, जनवरी 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पाकरटांड प्रखंड के सैंडीह गांव में प्रचारक मतियस एक्का का 25 वर्षीय रजत जयंती जुबली समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि धार्मिक सेवा, त्याग और अनुशासन का मार्ग समाज को सही दिशा देता है। प्रचारक मतियस एक्का द्वारा 25 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ की गई सेवा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और प्रेम ही मजबूत समाज की पहचान है। वहीं जोसिमा खाखा ने कहा कि धार्मिक सेवा केवल उपदेश नहीं, जीवन में उसे उतारने का नाम है। प्रचारक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.