सहरसा, मई 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कोसी कालोनी स्थित प्रसार भारती के एक जर्जर भवन में 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कोसी चौक निवासी अश्विनी कुमार के रूप में हुई। जो कोसी चौक पर हीं पान दुकान करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि अश्वनी गुरुवार रात करीब आठ बजे पान दुकान पर अपने भाई साथ था। इसी दौरान बाइक सवार युवक पार्टी की बात कह कर जबरदस्ती बिठाकर ले गया। रात करीब 11 बजे घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू किया गया। लेकिन मोबाइल फोन रिसीव नहीं करने के कारण सम्पर्क नहीं हो सका। जिसके बाद शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे जर्जर भवन में शव मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे मुख्यालय डीएसपी केपी सिंह ने बताया कि बेरहमी से हत्या की गई है। ईट से हमला करने का पता चला है। मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.