चाईबासा, फरवरी 25 -- नोवामुंडी। बालीझोर पंचायत के मुखिया रवि सामड ने मंगलवार को पंचायत भवन में 25 वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग महिला और पुरुषों के बीच ट्राई साइकिल वितरण किया। इस दौरान बालीझोर गांव के मुंडा घासोवा बारजो समेत पूनम देवी, रीतू गुछाइत समेत कई लोग मौजूद थे। मुंडा घासोवा बारजो ने बताया कि आधिकारिक पोर्टल या अपने निकटतम सरकारी कार्यालय पर जाकर वेबसाइट या कार्यालय से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं। सभी आवश्यक विवरण सही तरीके से भरने के बाद जरूरी दस्तावेज संलग्न करना होगा। पूरा किया हुआ फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से या संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन जमा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.