गुरुग्राम, फरवरी 8 -- मशहूर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट '32nd एवेन्यू' के संस्थापक और सीईओ ध्रुव दत्त शर्मा को गुरुग्राम पुलिस ने करीब 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ध्रुव पर आरोप है कि उन्होंने एक ही इमारत की एक मंजिल को 25 से ज्यादा अलग-अलग लोगों को बेच दिया। शुक्रवार को हुई गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला तब सामने आया जब 'ट्राम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, 2021 में ध्रुव शर्मा और उनके सहयोगियों ने अपनी कंपनी के जरिए 32nd माइलस्टोन कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर 3000 वर्ग फुट की एक यूनिट बेचने का सौदा 2.5 करोड़ रुपये में किया था। कंपनी ने पूरी रकम चुका दी, लेकिन उन्हें मालिकाना हक के दस्तावेज नहीं दिए गए।जांच में हुआ बड़ा ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.