समस्तीपुर, फरवरी 20 -- विभूतिपुर। स्थानीय पुलिस ने गस्ती के क्रम में बाइक में टांगे उजले रंग के पॉलिथीन के झोला और तीन बोतल से 25 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने तत्काल बाइक जब्त कर लिया, जबकि धंधेबाज भागने में सफल रहा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक टीपू कुमार के बयान पर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें अज्ञात भागे हुए व्यक्ति और बाइक के स्वामी को आरोपित किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात पुलिस टीम सलखन्नी से सिंघियाघाट की तरफ आ रही थी। इस दौरान रहुआ पुल के समीप एक बाइक सवार पुलिस वाहन को देखकर घबराते हुए अनियंत्रित होने लगा। यह देखकर ज्योही वाहन रोका कि व्यक्ति बाइक छोड़कर गाछी की तरफ भागने लगा। जिसे बल की मदद से पीछा किया गया। परंतु वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सं...