सीवान, फरवरी 2 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के बड़कागांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के बलहां गांव के लालचंद चौधरी का पुत्र रोहित चौधरी है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर तथा एक अन्य तस्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार तस्कर को रविवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...