कटिहार, जनवरी 9 -- फलका। पोठिया पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के चौधरी बाड़ी के समीप 25 लीटर देसी चुलाई शराब व एक बाइक के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब लेकर अपने बाइक से जा रहा है।सत्यापन हेतु सदलबल के साथ चौधरीबाड़ी समीप पहुंचकर संदेह के आधार पर एक बाइक को रोका और पूछताछ किया गया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम बाबुल कुमार बताया तथा बाइक की तलाशी के क्रम में 25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया।जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...