कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- अलग-अलग थानों की पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपितों को धर दबोचा। कौशांबी थाना पुलिस ने सोमवार को लोहकट निवासी सीमा देवी पत्नी ताराचंद्र के पास से 10 लीटर, संदीपनघाट थाना पुलिस ने बड़ी धन्नी निवासी सूरज पाल के पास से 15 लीटर व परसरामपुर निवासी दुखरानी पत्नी स्वर्गीय प्रेम चंद्र को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ लिखापढ़ी कर जमानतीय अपराध होने की दशा में मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...