शामली, मार्च 26 -- पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 25 लीटर कच्ची शराब के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। सोमवार शाम पुलिस ने जहानपुरा रोड से शहजाद निवासी मोहल्ला छडियान को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। दुसरे मामले में पुलिस ने कांधला रोड पर मदरसे के सामने से नईम निवासी मोहल्ला दरबार कला को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीसरे मामले में पुलिस ने तीतरवाडा रोड से सिकन्दर निवासी मोहल्ला आलकला को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। चौथे मामले में पुलिस ने पानीपत हाईवे से मामौर जाने वाले यमुना तटबंध से साहिल निवासी मोहल्ला आलकला को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.