अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। महानगर में 25 लाख रूपए की लागत से बने अस्थाई रैन बसेरों में सुविधाओं का अभाव है। ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। रात गुजारने के लिए यहां रूकने वाले लोगों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। शायद यही कारण है कि इन रैन बसेरों की ओर रूख नहीं कर रहे हैं। रात को महानगर में जगह-जगह खुले आसमान के नीचे लोग सोते हुए नजर आते हैं। ठंड के मौसम में लोग खुले आसमान के नीचे रात न गुजारें इसके लिए प्रशासन द्वारा रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार महानगर में छह रैन बसेरे और तीन शेल्टर होम होम हैं। अधिकारी इन रैन बसेरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रहे हैं। इसके बावजूद जमीनी हकीकत उलट है। रैन बसेरों में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है। बेडों पर गंदी चादरें बिछीं रहत...