सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- भदैंया, संवाददाता। भदैंया ब्लॉक मुख्यालय परिसर में करीब तीन वर्ष पूर्व लगभग 25 लाख रुपये की लागत से तैयार कराया गया छठ पूजा सरोवर आज भी सूखा पड़ा है। जिस सरोवर को जल संचयन का मॉडल और छठ पूजा के लिए आदर्श स्थल के रूप में विकसित किया जाना था, उसमें एक बूंद पानी तक नहीं है। मौजूदा हालत में यह योजना धरातल पर पूरी तरह फेल नजर आ रही है। तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की पहल पर तालाब के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का कार्य शुरू हुआ था। सफाई कर्मियों की मदद से तालाब की सफाई कराई गई, चारों ओर दीवार जोड़ी गई, इंटरलॉकिंग बिछाई गई और सीढ़ियों का निर्माण कराया गया। सरोवर किनारे पौधरोपण भी किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक सीताराम वर्मा ने सहभागिता की थी। लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। न तो पानी की स्थायी व्यवस्था हो सकी...