कानपुर, फरवरी 16 -- पूर्वी जोन में पुलिस की टीम ने पिछले कुछ समय से चोरी हुए 101 मोबाइल खोज निकाले। सोमवार को डीसीपी पूर्वी ने पीड़ितों के मोबाइल लौटाए। बरामद हुए मोबाइल की कीमत करीब 25 लाख है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सीआर पोर्टल और यूपीकॉप एप पर मोबाइल चोरी और गुम होने की 101 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। जिसमें कार्रवाई के दौरान साइबर और पुलिस टीम को सफलता मिली है। इसके बाद शिकायत से संबंधित मोबाइल स्वामियों से संपर्क किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...