भागलपुर, मार्च 2 -- घोघा थाना क्षेत्र के ओलपुरा शिवरात्रि मेला में शिवालय गेट के सामने शुक्रवार की रात 25 रुपये के खिलौने के विवाद में एक नाबालिग ने युवक को चाकू घोंप दिया। गंभीर स्थिति में युवक को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चाकू मारने वाले नाबालिग और उसकी मां को पकड़ा गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास की है। घायल युवक की पहचान ओलपुरा निवासी संतोष तांती के रूप में हुई है। घायल युवक अपनी मां किरण देवी के साथ मेला में खिलौना बेच रहा था। पास में ही आरोपित नाबालिग की मां भी खिलौना का दुकान लगाए हुए थी। रात को अचानक 25 रुपये के एक खिलौना के लिए एक ग्राहक की वजह से विवाद हो गया। घायल और आरोपित की मां के बीच गाली गालौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.