नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- गोवा में 25 लोगों की जिदंगी छीनने वाले क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को थाइलैंड में पकड़ लिया गया है। दोनों को वहां से भारत लाए जाने की प्रक्रिया के बीच दिल्ली की अदालत में लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर बहस हुई। गौरव और सौरभ के वकील ने अदालत में दलीलें पेश करते हुए कहा कि 'वे भी इंसान हैं' और हजारों लोगों को रोजगार दे रहे हैं। वकील की ओर से यह भी दावा किया गया कि उनके मुवक्किल कारोबारी वजहों से विदेश गए थे। सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की ओर से रोहिणी कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर ने कहा कि दोनों भाई कारोबारी हैं, लेकिन वे नहीं जो 5000 करोड़ का फ्रॉड करके देश से भाग गए। माना जा रहा है कि उनका इशारा बैंकों का हजारों करोड़ रुपये कर्ज लेकर भागने के आरोपी कारोबारियों नीरव मोदी, मेहुल चौकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.